इस होली से मध्यप्रदेश विकास और समृद्धि के नए रास्ते तय करें, ऐसी शुभकामनाएं : विष्णुदत्त शर्मा

 


इस होली से मध्यप्रदेश विकास और समृद्धि के नए रास्ते तय करें, ऐसी शुभकामनाएं : विष्णुदत्त शर्मा


 


                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली का पर्व सत्य के संरक्षण, अन्याय के दहन और समरसता का पर्व है। उम्मीद करता हूं कि इस होली से मध्यप्रदेश विकास और समृद्धि के नए रास्ते तय करेगा।


                उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि सांस्कृतिक वैभव और सामाजिक सौहार्द्र के प्रतीक होली पर्व को हम उत्साह और उमंग के साथ मनाएं। होली के इस पर्व को सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ मिलजुलकर मनाते हुए हमारी सांस्कृतिक परम्पराओं को और मजबूत करें।


Popular posts from this blog

मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक महाशक्ति बनेगा भारतः शर्मा

भाजपा कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाकर कैसे सशक्त होगी कांग्रेस ? : डॉ. अभिलाष पाण्डे

सड़क दुर्घटना में चार युवकों का निधन दुखदः विष्णुदत्त शर्मा