आपसी प्रेम के साथ मनाएं होली : शिवराजसिंह चौहान

आपसी प्रेम के साथ मनाएं होली : शिवराजसिंह चौहान


 


                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने होली पर्व की प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। भारतीय परंपरा में होली का विशेष महत्व है। होली का पर्व जीवन को अर्थपूर्ण बनाने और जनसेवा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।


                उन्होंने कहा कि होली पर्व समाज में समता, प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना का विस्तार करता है। होली पर्व पर हमें मिलजुलकर स्नेह के बंधन को मजबूत कर मांगलिक पर्व को सार्थक बनाना है। होली पर्व आपसी द्वेष को भुलाकर सामाजिक समरसता और अनेकता में एकता की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश भी देता है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना परम्परागत हर्षोल्लास व आपसी प्रेम के साथ होली पर्व मनाया जाए।


Popular posts from this blog

अटल जी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष करेंगे जिला कार्यालय भवन का लोकार्पण

मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक महाशक्ति बनेगा भारतः शर्मा

सड़क दुर्घटना में चार युवकों का निधन दुखदः विष्णुदत्त शर्मा