उपराष्ट्रपति से भाजपा एवँ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने की शिष्टाचार भेंट
उपराष्ट्रपति श्री वैंकया नायडू से भाजपा एवँ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने की शिष्टाचार भेंट
जबलपुर। शहर प्रवास पर जबलपुर पधारे भारत के उपराष्ट्रपति माननीय श्री वैंकया नायडू जी से भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों के साथ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सर्किट हाउस न. 1 में शिष्टाचार भेंट करते हुए उनका स्वागत किया।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवँ साँसद श्री राकेश सिंह के साथ विधायक अजय विश्नोई, नंदनी मरावी, सुशील तिवारी इंदु, अशोक रोहाणी, पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, प्रतिभा सिंह, जिप अध्यक्ष मनोरमा पटेल, सदानंद गोडबोले, रंजीत पटेल, अश्विनी परांजपे, प्रमोद चोहटेल, राजेश ठाकुर, कैलाश साहू ने उपराष्ट्रपति जी का स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति जी से महाकौशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के रवि गुप्ता एवँ पदाधिकारी, रामकृष्ण सेवा संघ आंध्रा व तेलगु समाज के ए रामचन्द्र राव एवँ पदाधिकारी, मलयाली समाज के के एस पिल्लै एवँ पदाधिकारी, तमिल संघम के इंदर पिल्लै एवँ पदाधिकारी, तमिल समाज के स्वामीनाथन अय्यर, मप्र उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के एड रमन पटेल एवँ पदाधिकारी, जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ के एड सुधीर नायक एवँ पदाधिकारी के साथ उद्योगपति कैलाश गुप्ता ने भेंट करते हुए स्वागत किया।