उपाध्यायजी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनायेगी भाजपा
11 फरवरी पं. दीनदयाल उपाध्यायजी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनायेगी भाजपा
सभी 85 वार्डो में दीनदयालजी के व्यक्तित्व पर होंगे बौद्धिक कार्यक्रम
ज्यादा से ज्यादा समर्पण निधि एकत्रित की जायेगी
भाजपा कार्यालय पर विधायकगण, नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदों की संयुक्त बैठक संपन्न
इंदौर l भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल एवं घनश्याम शेर ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर विधायकगण, नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई।
बैठक में संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने कहा कि 11 फरवरी को पं. दीनदयालजी उपाध्याय की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। इस दिन हमारे संगठन की गतिविधियों को निरंतर चलाने के लिये जिस राशि की आवश्यकता होती है, वह समर्पण निधि हमारे कार्यकर्ता इस दिन से एकत्रित करने का प्रारंभ करते है। सभी कार्यकर्ताआेंं के मन में यह भाव होता है कि मैं इस पार्टी का कार्यकर्ता हूं। इसमें मेरी अहम भूमिका होना चाहिए। इसी भाव के साथ समर्पण निधि कार्यकर्ता के द्वारा पार्टी को दी जाती है। जो विचार हमारे स्वयं के लिये आते है वही विचार पार्टी के लिये भी आना चाहिए।
आपने कहा कि सिर्फ समर्पण निधि ही एकत्रित करने का काम नहीं करना है। 11 फरवरी को नगर के सभी 85 वार्डो में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित बौद्धिक कार्यक्रम भी कर दीनदयालजी के विचारों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम भी करना है।