पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रभात झा
भिण्ड। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रभात झा आज दंदरौआ धाम पहेंचे डॉ. हनुमान जी के दर्शन के पश्चात महाराजश्री से आशीर्वाद लिया उसके बाद वेद सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये और उसके बाद वह पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेन्द्र प्रकाश सिंह केे ग्राम मौ एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामविलास शर्मा के ग्राम सिमार पहुंचकर उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुये उनके चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, विधायक भारत सिंह कुशवाह, संभागीय संगठन मंत्री केशवसिंह भदौरियाभाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक मुकेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कांकर, वरिष्ठ नेता के.पी. सिंह भदौरिया, उदय अग्रवाल, देवेन्द्र नरवरिया, बन्टी राणा एवं अशोक भारद्वाज सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।