पेट्रोल-डीजल के दाम में आई बड़ी गिरावट
पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। आज पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। आज पूरे देश में पेट्रोल 21 पैसे सस्ता हो गया है और डीजल औसतन 25 पैसे सस्ता हुआ है। तेल कंपनियां इन दिनों पेट्रोल-डीजल ग्राहकों को लगातार राहत दिए हुए हैं। तेल की कीमतों में गिरावट आने से आम आदमी को फायदा होगा। साथ ही महंगाई पर नियंत्रण बना रह सकता है। बता दें कि कल पेट्रोल में 8 से 10 पैसे और डीजल में 12-13 पैसे की गिरावट आई थी।
आइये जानते हैं आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कितनी है कीमत?
शुक्रवार यानी 07 फरवरी को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 72.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल 24 पैसे सस्ता होकर 65.68 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।