पटैल के केंट बोर्ड में उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा में हर्ष की लहर 

भाजपा जिला अध्यक्ष  प्रभुदयाल पटैल के केंट बोर्ड में उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा में हर्ष की लहर 

श्री पटैल के उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर किया स्वागत


सागर/छावनी परिषद केंट बोर्ड के पार्षदों की सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी के जिले के अध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल को छावनी परिषद केंट बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल के केंट बोर्ड में उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर। श्री पटैल को पार्टी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर मीठा खिलाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष केंट बोर्ड के नव नियुक्त उपाध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल ने कहा कि छावनी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। केंट बोर्ड के समस्त पार्षदो को समन्वय के साथ विश्वास में लेकर केंट बोर्ड में विकास की एक नई गाथा लिखने के लिये संकल्पबद्ध हूं। ज्ञात हो कि प्रभुदयाल पटैल सन 1997 से लगातार छावनी परिषद में पार्षद निर्वाचित होते आ रहे है भाजपा संगठन में मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी के रूप में कई वर्ष कार्य करने के पश्चात् वर्तमान में भाजपा जिला अध्यक्ष के दायित्व का निर्वाहन कर रहे है उन्होंने छावनी परिषद केंट बोर्ड के अंतर्गत आने वाले लोगों की कई बड़ी समस्याओं की लड़ाई लड़ कर न्याय दिलाया है किसानों के हित में लगातार संघर्षरत रहतेे है। वर्तमान में भाजपा जिला अध्यक्ष दायित्व का बहुत शानदार तरीके से निर्वहन कर रहे है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल के केंट बोर्ड (छावनी परिषद) के उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा पदाधिकारियों ने बधाई दी एवं बोर्ड के पार्षदो का आभार व्यक्त किया। बधाई देने वालो में म.प्र. के नेता प्रतिपक्ष पं. गोपाल भार्गव, संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया, पूर्व मंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह, सांसद राजबहादुर सिंह, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक प्रदीप लारिया, शैलेन्द्र जैन, महेश राय, पूर्व महापौर अभय दरे, श्रीमती सुधा जैन, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, सुशील तिवारी, जाहर सिंह, सुधीर यादव, सुखदेव मिश्रा, डाॅ. वीरेन्द्र पाठक, लक्ष्मण सिंह, श्रीमती लता वानखेड़े, अभिषेक भार्गव, शैलेष केशरवानी, अनुराग प्यासी, वैभराज कुकरेले, प्रदीप राजौरिया, राजेश सैनी, श्याम तिवारी, रामेश्वर नामदेव, नवीन भट्ट, गौरव सिरोठिया, उमेश हरदया, इंदू चैधरी, रामकुमार साहू, जगन्नाथ गुरैया, गणेश पटेल, अर्पित पाण्डे, विक्रम सोनी, मनीष चैबे, रीतेश मिश्रा, सौरभ केशरवानी, कपिल कुशवाहा, श्याम सुंदर मिश्रा, नरेन्द्र ठाकुर, बलवंत ठाकुर, राजकमल केशरवानी, हरिओम केशरवानी, आलोक केशरवानी, गंगाराम ठेकेदार, नरेन्द्र तिवारी, पंकज मुखारया, बलवंत राठौर, रामप्रसाद विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। उक्ताशय की जानकारी संभागीय मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।


Popular posts from this blog

मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक महाशक्ति बनेगा भारतः शर्मा

सड़क दुर्घटना में चार युवकों का निधन दुखदः विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाकर कैसे सशक्त होगी कांग्रेस ? : डॉ. अभिलाष पाण्डे