क्रीड़ा भारती की ऑनलाईन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा

क्रीड़ा भारती की ऑनलाईन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा
चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन की ओर से विजेता पुरूस्कृत

रतलाम,12 फरवरी। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने नई दिल्ली में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित आनलाईन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन की ओर से पुरूस्कृत किया। प्रथम पुरस्कार तमिलनाडु के एस रघु को एक लाख रुपये के चेक के रूप में प्रदान किया। द्वितीय पुरस्कार के रूप में यशिका और रूपेश सुनेरी को 50-50 हजार रुपये का प्रदान किया। तृतीय पुरस्कार 10 विजेताओं को 11-11 हजार रुपये प्रदान किए गए।
पुरस्कार वितरण समारोह में खेलमंत्री किरण रिजिजू ने इस अनूठे प्रयास के लिए क्रीड़ा भारती के कार्याध्यक्ष रतलाम के भाजपा विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान भी किया। क्रीड़ा भारती के महामंत्री राज चौधरी ने बताया कि इस ऑनलाईन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में देश भर के  27 प्रान्तों के करीब 60 हजार छात्रों ने भाग लिया था 1 लाख लोगों ने परीक्षा का डेमो लिया था। समारोह में ऑनलाइन परीक्षा तैयार करने वाले रामानंद चौधरी और प्रश्न तैयार करने वाले रेसी शर्मा को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्री काश्यप ने क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा को छात्रों में खेलो के प्रति रुचि जाग्रत करने वाला बताते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष चेतन चौहान और उपाध्यक्ष नारायणसिंह राणा भी मौजूद थे।

हर व्यक्ति शारीरिक फिट रहेगा तभी भारत शक्तिशाली राष्ट्र बनेगा-किरण रिजिजु

ऑनलाईन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के पुरस्कार वितरण समारोह में केन्द्रीय खेल मंत्री श्री रिजिजू ने कहा कि देश का हर व्यक्ति फिट रहेगा तभी देश एक शक्तिशाली राष्ट्र बनेगा। शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए शरीर से पसीना तो निकालना ही होगा। भारत की संस्कृति में फिटनेस के प्रति जागरूकता का अभाव है फिजिकल एक्टिविटी नही है। सबसे ज्यादा नुकसान 'पड़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब"इस सोच ने किया है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिट इंडिया मुवमेंट लांच करना पड़ा और 'पड़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब,खेलोगे कूदोगे तो बनोगे लाजवाब' अभियान शुरू करना पड़ा।
उन्होंने कहा सरकार देश भर में खेलो इंडिया अभियान चला रही है जिसके तहत देश भर में 15 हजार बच्चों का चयन किया गया है जिनको  सरकार सभी सुविधाएं दी रही है इन्ही बच्चों में से आगे लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए खिलाड़ी तैयार होंगे जो भारत को टॉप 10 देशों में लाएंगे।


Popular posts from this blog

मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक महाशक्ति बनेगा भारतः शर्मा

सड़क दुर्घटना में चार युवकों का निधन दुखदः विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाकर कैसे सशक्त होगी कांग्रेस ? : डॉ. अभिलाष पाण्डे