खेल चेतना मेला रतलाम की बड़ी धरोहर - डॉ. लीला जोशी
खेल चेतना मेला रतलाम की बड़ी धरोहर - डॉ. लीला जोशी
पद्मश्री डॉ. जोशी से सम्मानित खिलाड़ी बनेंगे रतलाम का भविष्य - काश्यप
22 वें खेल चेतना मेले का पुरस्कार वितरण एवं अभिनंदन समारोह संपन्न
रतलाम 9 फरवरी 2020। चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित 22वें खेल चेतना मेला का पुरस्कार वितरण एवं अभिनंनदन समारोह पद्मश्री से सम्मानित होने वाली डॉ. लीला जोशी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इसमें डॉ. जोशी का अभिनन्दन किया गया। डॉ. जोशी ने समारोह में कहा कि वर्तमान समय में जब खेल मैदान सिकुड़ते जा रहे है, तब खेल चेतना मेला जैसे आयोजन रतलाम के लिए बड़ी धरोहर है। फाउण्डेशन अध्यक्ष, विधायक एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने कहा कि खेल हार कर जीतने का संस्कार देते है। इसीलिए 22वर्षों से खेलों के माध्यम से स्वस्थ समाज की कल्पना एवं खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए खेल चेतना मेला आयोजित किया जा रहा है। डॉ. जोशी द्वारा आज जो खिलाड़ी सम्मानित हो रहे है, वे रतलाम के भविष्य बनेंगे।
पुरस्कार वितरण एवं अभिनन्दन समारोह में ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया एवं खेल चेतना मेला आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन मंचासीन रहे। समारोह में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित डॉ. लीला जोशी का शॉल श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंटकर अभिनन्दन किया गया। अभिनन्दन पत्र का वाचन आयोजन समिति सचिव श्री जैन ने किया। आरंभ में क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. मजावदिया ने स्वागत भाषण दिया।
इस मौके पर खेल चेतना मेला के आयोजन में शामिल 17 खेलों के संयोजकों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए साईश्री इन्टरनेशनल एकेडमी को श्रेष्ठ विद्यालय, मार्च पास्ट में मॉर्निंग स्टार (सीबीएसई) स्कूल को प्रथम एवं जैन विद्या निकेतन को द्वितीय पुरस्कार, बैण्ड प्रदर्शन में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर काटजू नगर को प्रथम, जैन बालक उमावि. को द्वितीय एवं ज्योति कॉन्वेन्ट स्कूल को तृतीय पुरस्कार दिया गया। स्काउट गाइड का विशेष पुरस्कार गणेश शर्मा ने प्राप्त किया। समारोह में खेल चेतना मेला की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन अब्दुल सलाम खोकर ने किया।