अध्यक्ष के निर्वाचन के साथ मप्र में संगठन पर्व उत्साह के साथ पूर्ण हुआ - राकेश सिंह

देश अध्यक्ष के निर्वाचन के साथ मप्र में संगठन पर्व उत्साह के साथ पूर्ण हुआ - राकेश सिंह

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनने पर साँसद निवास में 

आतिशबाजी के साथ हुआ मिष्ठान वितरण


जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी में संगठन के चुनाव भी संगठन पर्व के रूप में मनाया जाता है और खुशी की बात है कि खजुराहो साँसद श्री विष्णुदत्त शर्मा को भाजपा मध्यप्रदेश का अध्यक्ष बनाये जाने के साथ ही उत्साह के साथ संगठन पर्व पूर्ण हुआ यह बात भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवँ साँसद श्री राकेश सिंह ने साँसद निवास में आयोजित मिष्ठान वितरण के दौरान कही।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा भाजपा ही एक मात्र राजनैतिक दल है जहाँ आंतरिक लोकतंत्र है और संगठन में चुनाव की प्रक्रिया है। श्री सिंह ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा मेरे साथी श्री वीडी शर्मा के हाथों में प्रदेश भाजपा की बागडौर सौंपकर शीर्ष नेतृत्व ने कुशल और सक्षम युवा और कर्मठ कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है और हम सभी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे और प्रदेश भाजपा संगठन को मजबूत करेंगे।

श्री सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, ग्रहमंत्री श्री अमित शाह एवँ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के साथ शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व देकर कार्य करने का अवसर दिये जाने पर कृतज्ञता व्यक्त की।

इसके पूर्व श्री वीडी शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने साँसद निवास में जोरदार आतिशबाजी करते हुए मिष्ठान वितरण किया और नारे लगाए।

इस अवसर पर शहरी जिलाध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, विधायक अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इंदु, अशोक रोहाणी, नंदनी मरावी, मोती कश्यप, जिप अध्यक्ष मनोरमा पटेल, पूर्व विधायक हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, प्रतिभा सिंह, आनंद बर्नार्ड, एसके मुद्दीन, राममूर्ति मिश्रा इस अवसर पर ओमप्रकाश पटेल, संदीप जैन, राजेश मिश्रा, पंकज दुबे, रजनीश यादव, योगेंद्र राजपूत, श्रीकांत साहू, कौशल सूरी, टिकेंद्र यादव, सुरेन्द्र सैनी, कुँवरपाल सिंह शेरू, संदीप राठौर, रंजीत पटेल, अश्विनी परांजपे, प्रमोद चोहटेल, कैलाश साहू, कमलेश अग्रवाल, सोनू बचवानी, लालू श्रीवास्तव, प्रणीत वर्मा, टीटू सोनकर, चंद्रशेखर पटेल, आयुष चोबे, रवि शर्मा, मोनू पटेल आकाश गुप्ता के साथ पार्टी पदाधिकारी एवँ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक महाशक्ति बनेगा भारतः शर्मा

सड़क दुर्घटना में चार युवकों का निधन दुखदः विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाकर कैसे सशक्त होगी कांग्रेस ? : डॉ. अभिलाष पाण्डे