आम आदमी पार्टी की निकाय चुनाव प्रदेश चुनाव समिति घोषित

आम आदमी पार्टी की निकाय चुनाव प्रदेश चुनाव समिति घोषित


मध्य प्रदेश के प्रभारी और कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली में घोषित की समिति
पंकज सिंह को अध्यक्ष और मुकेश जायसवाल को संगठन मंत्री बनाया गया, रानी अग्रवाल समेत चार प्रदेश उपाध्यक्षों की घोषणा


भोपाल-  आम आदमी पार्टी की ओर से गुरुवार को प्रदेश के निकाय चुनावों के लिए प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की गई है। यह चुनाव समिति पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी और कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने घोषित की है। प्रदेश चुनाव समिति में पंकज सिंह को अध्यक्ष और मुकेश जायसवाल को संगठन मंत्री बनाया गया है। वहीं सिंगरौली से विधानसभा चुनावों में बेहद कम अंतर से जीत से वंचित रहीं रानी अग्रवाल समेत भगवत सिंह राजपूत, मुकेश उपाध्याय और ग्वालियर से विधानसभा चुनाव लड़ी मनीक्षा सिंह तोमर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। 


चुनाव समिति की घोषणा करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों और दिल्ली के विधानसभा चुनावों में व्यस्त रहे और जोर शोर से पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारियों को निभाते रहे हैं। अब मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव हैं और ​जमीनी संगठन निर्माण के लिए इन चुनावों में मजबूती से हिस्सेदारी करना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को प्रदेश चुनाव समिति में भूमिका दी गई है। उन्होंने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि मध्य प्रदेश में पार्टी के भविष्य और जड़ों को मजबूत करने में सभी पदाधिकारी अपनी पूरी ऊर्जा लगाएंगे। 


नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज सिंह ने नई चुनाव समिति की प्राथमिकताओं के बारे में कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के जो परिणाम आए हैं, उनके संकेत बेहद साफ हैं कि देश में अब विकास और काम की राजनीति ही आगे बढ़ेगी। इसी से सही मायनों में मजबूत राष्ट्र का निर्माण होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में भी कार्यकर्ताओं की सामूहिक भागीदारी और सोच से सकारात्मक राष्ट्र निर्माण की दिशा में पार्टी आगे बढ़ेगी। 


आशीष सिंगरहा समेत 8 प्रदेश संगठन सचिव
चुनाव समिति में आशाीष सिंगरहा, नरेश दांगी ठाकुर, संदीप शाह, आशुतोष मेहर, स्वदीप श्रीवास्तव, विजय जाट, कर्नल उमेश वर्मा और सुमित सिंह चौहान को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आशुतोष तिवारी को सचिव, वीपी नेता को सह सचिव, आमोद पहाड़िया को कोषाध्यक्ष, हाशिम अली को सह कोषाध्यक्ष, केपी सिंह बघेल को मीडिया इंचार्ज, चंदन विश्वकर्मा को सोशल मीडिया इंचार्ज और अरविंद ​शर्मा को कार्यालय इंचार्ज बनाया गया है। 


12 प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति
पार्टी की ओर से मध्य प्रदेश में 12 प्रदेश प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति की गई है। इनमें फराज खान, रीना सक्सैना, आरके कटियार, हेमंत जोशी, अमित शर्मा, धरनेंद्र जैन, शैली राणावत, रामचरण सोनी, रमाकांत पटेल, श्याम वर्मा, यशवंत सिंह और बीपी मिश्रा शामिल  हैं।


Popular posts from this blog

मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक महाशक्ति बनेगा भारतः शर्मा

सड़क दुर्घटना में चार युवकों का निधन दुखदः विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाकर कैसे सशक्त होगी कांग्रेस ? : डॉ. अभिलाष पाण्डे