60 साल के सर्फर पर शार्क ने किया हमला, आंख पर मुक्का मारकर जान बचाई

पौनुई= न्यूजीलैंड के पौनुई बीच पर रविवार को 60 साल के सर्फर पर ग्रेट व्हाइट शार्क ने हमला कर दिया। लेकिन बुजुर्ग निकी मिनोग ने हार नहीं मानी और उसे मुक्के मार-मार कर भगा दिया। इस दौरान शार्क ने निकी के हाथ में काट लिया। 


निकी ने बताया कि वह हमेशा की तरह रविवार को सर्फिंग कर रहे थे। तभी अचानक शार्क ने सर्फिंग बोर्ड पर हमला किया। जिससे में गिर गया। मैं कुछ समझ पाता। उसने मेरे हाथ में काट लिया। पहले तो मैं घबरा गया, फिर मैंने मुक्के मारने शुरू कर दिए।
 
वेटसूट ने बचा लिया 
निकी ने बताया कि वह लगातार हमला करती रही। मुझे ज्यादा नुकसान वेटसूट की वजह नहीं हुआ। मैंने पहले सुना था कि अगर शार्क हमला करे तो उस दौरान उसकी आंख और नाक पर मारना चाहिए। इससे वह दूर भाग जाती है। मैंने खुद को संभालते ऐसा ही किया। मेरा पहला वार चूक गया। इसके बाद आंख पर दोबारा हमला किया। इस बार मुक्‍का शार्क की आंख पर लगा। वह घबरा गई। मैंने ऐसी दो ओर कोशिशें कीं। 



दूसरे सर्फर ने पहुंचकर बचाई जान
निकी ने बताया कि मेरे नजदीक एक जर्मन सर्फर था। उसने मेरे चीखने-चिल्‍लाने की आवाज सुनी। वह तैरकर मेरी तरफ पहुंचा। फिर मुझे किनारे तक ले गया। उधर, विशेषज्ञों ने निकी के सर्फ बोर्ड में दांतों के निशानों की जांच की। इसमें उन्‍होंने इस बात की पुष्टि कि यह हमला ग्रेट व्‍हाइट शार्क ने किया था। 


Popular posts from this blog

मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक महाशक्ति बनेगा भारतः शर्मा

सड़क दुर्घटना में चार युवकों का निधन दुखदः विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाकर कैसे सशक्त होगी कांग्रेस ? : डॉ. अभिलाष पाण्डे